विश्व कप को लेकर आर्थर की रणनीति बिल्कुल सही रास्ते पर
सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मुकाबले में मिली जीत के बाद आर्थर ने कहा कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप की स्पिन लेने वाली विकेटों को ध्यान में रखकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की श्रृंखला में तीन स्पिनर आजमाने की जो रणनीति बनाई थी, वह बिल्कुल सफल रही है।
आर्थर ने कहा, "मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। खासतौर पर मैं अपने तीन स्पिनरों जेहान बोथा, रुएलोफ वान डेर मर्व तथा जीन पॉल डुमिनी से काफी प्रभावित हूं। इन तीनों ने अब तक चार मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिहाज से मेरी रणनीति सफल रही है। मेरा यह प्रयोग अगर आने वाले दिनों में भी कारगर रहा तो मैं भारत में इसी संयोजन के साथ खेलना पसंद करुं गा।"
आर्थर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त लेने के बाद अब उनकी टीम विश्व कप के लिहाज से अपनी तैयारियों पर जोर देगी। कोच ने कहा, "हमने लगातार तीसरी श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को पराजित किया है। हमने एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। अब हमारा ध्यान विश्व कप पर है, जो हमने अब तक नहीं जीता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications