ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक इंग्लैंड और फ्रांस की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाने वाला यह पहला आधिकारिक मैच होगा।
हाल ही में कराए गए एक शोध के मुताबिक क्रिकेट का जन्म इंग्लैंड के काउंटी हैंपशायर में नहीं बल्कि फ्रांस के पेस डी कालाएस शहर में हुआ था। हालांकि इंग्लैंड अब भी दावा करता है कि वही क्रिकेट का जनक है।
वर्ष 1940 में फ्रांस में क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन यह खेल एक बार फिर वहां लोकप्रियता हासिल करने लगा है।
मौजूदा समय में फ्रांसीसी क्रिकेट संघ के अंतर्गत 10 क्लब खेलते हैं। इनके लिए एक सुपर लीग आयोजित कराने का फैसला किया गया है। इसका पहला संस्करण 2009 में आयोजित होगा।
फ्रांस के साथ होने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपनी संपूर्ण टीम भेजेगा या नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित संस्था मेरिलबोर्न क्रिकेट समिति (एमसीसी) ने फ्रांस से मिली इस चुनौती पर खुशी जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।