मंगलवार को खेले गए दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बार्सिलोना ने जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को 1-1 की बराबरी पर रोका। पहले चरण में उसने म्यूनिख को 4-0 से हराया था। इस तरह वह 5-1 के अंतर से अंतिम चार दौर में जगह बनाने में सफल रहा।
सेमीफाइनल मुकाबले का पहले चरण केंप नोउ में 28 अप्रैल को खेला जाएगा जबकि दूसरे चरण का मुकाबला स्टैमफोर्ड में छह मई को होगा।
इससे पहले, इंग्लैंड का अग्रणी फुटबाल क्लब चेल्सी अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ही एक अन्य दिग्गज क्लब लिवरपूल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
मंगलवार को चेल्सी और लिवरपूल की भिड़ंत 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुई लेकिन इससे पहले चरण के मुकाबले के नतीजे को मिलाने के बाद चेल्सी ने लिवरपूल पर 7-5 के अंतर से जीत हासिल की।
पिछले सप्ताह खेले गए पहले चरण के मुकाबले में चेल्सी ने लिवरपूल को 3-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।