आस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है मेरी टीम : यूनुस खान

By Staff

समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' के मुताबिक दुबई स्पोर्ट्स सिटी में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत के बाद यूनुस ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर वह रिकी पोंटिंग की कमी महसूस करेंगे।

बकौल यूनुस, "मेरी टीम आस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है लेकिन एक कप्तान के तौर पर मैं पोंटिंग की कमी महसूस करूंगा। मुझे पहली बार पोंटिंग के साथ टॉस कराने का मौका मिला था लेकिन उनके इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे होने के कारण मेरे हाथ से यह मौका निकल गया।"

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पोंटिंग को आराम देते हुए इस श्रृंखला के लिए माइकल क्लार्क को कप्तान नियुक्त किया है। पोंटिंग के अलावा तेज गेंदबाज मिशेल जानसन, बल्लेबाज माइकल हसी और तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भी आराम दिया गया है।

पांच मैचों की इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलिया द्वारा पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार किए जाने के बाद इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जा रहा है।

इस महीने की 22 तारीख से सात मई तक खेली जाने वाली इस श्रृंखला के अंतर्गत पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेला जाएगा। इसके मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, April 15, 2009, 3:36 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+