दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया में खेली गई पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था जबकि दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही पांच मैचों की श्रृंखला में वह 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
पिछले नौ मैचों में मिली सात हार ने रिकी पोंटिंग की टीम को अक्टूबर 2002 के बाद से पहली बार रैंकिंग के सबसे निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। 2002 में ही एकदिवसीय टीमों का वरीयता क्रम निर्धारित करने का चयन शुरू किया गया था।
दक्षिण अफ्रीका टीमों की तालिका में 127 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि भारत 122 अंकों के साथ दूसरे और आस्ट्रेलिया 121 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
वर्ष 2002 के बाद से आस्ट्रेलिया लगभग 69 सप्ताह तक शीर्ष क्रम पर बना रहा। इसमें से 52 हफ्तों तक वह लगातार सर्वोच्च स्थान पर कायम रहा था।
बहरहाल, भारतीय टीम ने पहली बार एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। आस्ट्रेलियाई टीम अगर डरबन में खेले जाने वाले पांचवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो भारत को दूसरा स्थान छोड़ना पड़ेगा। जबकि यह मैच हारने की सूरत में आस्ट्रेलिया के रैंकिंग अंक घटकर 120 हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।