For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फैमिली सर्किल टेनिस : जोरदार संघर्ष के बाद हारीं सानिया (लीड-1)

By Staff

बुल्गारिया में जन्मीं कजाखस्तान की युवा खिलाड़ी सेलिस काराटैंटचेवा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाने वाली सानिया को बुधवार को 1-6, 6-3, 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

पहले सेट में बुरी तरह पराजित होने के बाद सानिया ने दूसरे सेट में वीनस की जबरदस्त परीक्षा ली और यह सेट अपने नाम किया लेकिन तीसरे सेट में वह अपने प्रदर्शन की निरंतरता बरकरार नहीं रख सकीं।

सानिया की मौजूदा विश्व रैंकिंग 100 है जबकि वीनस पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इस लिहाज से दोनों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के एक घंटे के भीतर ही सिमटने के असार जताए जा रहे थे लेकिन सानिया ने वीनस को जीत के लिए ढाई घंटे तक इंतजार कराया।

जीत के बाद वीनस ने कहा, "सानिया में जबरदस्त प्रतिभा और शक्ति है। वह इन्हें मजबूती के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। इस मैच में मेरी प्रतिष्ठा दांव पर थी। सानिया के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था। मैं इस तरह की स्थिति का सामना पहले भी कर चुकी थी, लिहाजा मुझे इससे निकलने में परेशानी नहीं हुई।"

सानिया और वीनस के बीच अब तक तीन बार भिड़ंत हो चुकी है। तीनों मौकों पर वीनस भारतीय खिलाड़ी पर भारी रही हैं।

अगले दौर में वीनस का सामना जर्मनी की 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबीन लिसेस्की से होगा। लिसेस्की ने दूसरे दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया की लेंका विएनरोवा को 6-4, 6-3 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+