गांगुली के अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान और टीम के वरिष्ठ सदस्य क्रिस गेल को टीम के वरिष्ठ प्रबंधन में शामिल किया गया है।
यह अभी साफ नहीं हो सका है कि मैक्लम की नियुक्ति पूरे सत्र के लिए हुई है या फिर वह कोच जान बुकानन की बहु-कप्तान नीति के तहत कुछ मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किए गए हैं।
चार कप्तान के फार्मूले को लेकर उठे विवाद के बाद नाइट राइर्ड्स प्रबंधन ने टीम की घोषणा कर दी थी लेकिन उसने कप्तान की नियुक्ति के फैसले को कुछ समय तक स्थगित कर दिया गया था।
टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने हालांकि पहले ही संकेत दे दिया था कि गांगुली के स्थान पर मैक्लम को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
आईपीएल के पहले सत्र में कप्तान रहे गांगुली तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें दूसरे संस्करण में कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान के तौर पर वी.वी.एस. लक्ष्मण की छुट्टी की गई थी और फिर राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।
गांगुली की जगह जहां मैक्लम ने ली है वहीं लक्ष्मण के स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट और द्रविड़ के स्थान पर केविन पीटरसन को उनकी टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*