For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : रोमांच उफान पर, उद्घाटन मैचों के सभी टिकट बिके

By Staff

आईपीएल का पहला मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में होना है। इसे सहारा पार्क मैदान के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर भारतीय बहुल है। पहला मैच मौजूदा चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के बीच खेला जाएगा।

आयोजन समिति के मुताबिक प्रमुख स्टेडियमों में आईपीएल टिकटों की दर 50 रैंड्स (5 डॉलर) से 200/150 रैंड्स (22/16 डॉलर) के बीच रखा गया है। सबसे कम दर के टिकट छात्रों के लिए होंगे। 200 रैंड्स का टिकट खरीदने वाले लोग मैचों के साथ-साथ उद्घाटन समारोह भी देख सकेंगे।

आईपीएल के तहत कुल 59 मैच होने हैं। ये मैच कुल आठ शहरों में खेले जाएंगे। ये शहर हैं-केपटाउन, जोहांसबर्ग, डरबन, प्रिटोरिया, ईस्ट लंदन, किंबर्ले, बोएमफोंटेन और पोर्ट एलिजाबेथ।

डरबन के किंग्समीड मैदान पर सबसे अधिक 16 मैच खेले जाएंगे जबकि प्रिटोरिया के सेंचुरियन मैदान पर 12 मैच खेले जाने हैं।

जोहांसबर्ग और केपटाउन में आठ-आठ मैच होंगे जबकि पोर्ट एलिजाबेथ में सात और ईस्ट लंदन में चार मैच होंगे। बोएमफोंटेन और किंबर्ले के हिस्से में दो-दो मैच आए हैं।

डरबन में टिकटों की दर 25 रैंड्स (3 डॉलर) से 150 रैंड्स (16 डॉलर) रखा गया है। ईस्ट लंदन, पोर्ट एलिजाबेथ और किंबर्ले जैसे छोटे आयोजन स्थलों पर टिकटों की दर और भी कम रखा गया है। यहां टिकट 10 रैंड्स (1 डॉलर) से 75 रैंड्स (8 डॉलर) के बीच उपलब्ध होंगे।

आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण दक्षिण अफ्रीकी समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से (भारत में शाम चार बजे) और शाम 4.30 बजे (भारत में रात आठ बजे) से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+