फैमिली सर्किल टेनिस : लिसिकी ने वीनस को हराया, पेत्रोवा भी बाहर

By Staff

लिसिकी ने तीसरे दौर के मुकाबले में वीनस को 6-4, 7-6 से पराजित कर अंतिम-8 दौर में खेलने का अधिकार हासिल किया।

2004 में इस खिताब को जीतने वाली वीनस भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हराकर तीसरे दौर में पहुंची थीं।

टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक और उलटफेर देखने को मिला। हंगरी की बाएं हाथ की खिलाड़ी मेलिंडा स्जिंक ने रूस की पेत्रोवा को 3-6, 6-4, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

रूस की एक अन्य स्टार खिलाड़ी एलिना दिमेंतिएवा हालांकि अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को 6-1, 6-1 से सीधे सेटों में हराकर चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

डेनमार्क की केरोलिन वोजनिएस्की भी जीत हासिल करने में सफल रहीं। वोजनिएस्की ने चीन की पेंग सुआई को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

इसके अलावा फ्रांस की मैरियन बारतोली भी अंतिम-आठ में जगह बनाने में सफल रहीं। बारतोली ने अमेरिका की मेलेनी ओवुडिन को 6-4, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, April 17, 2009, 4:16 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+