सुपर किंग्स टीम पहले संस्करण की उपविजेता है। मुंबई में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वैसे प्रतिभा और दमखम के लिहाज से वह किसी भी स्तर पर रॉयल्स टीम के कम नहीं।
इस टीम में धौनी के अलावा एंड्रयू फ्लिंटॉफ, स्टीफन फ्लेमिंग, मैथ्यू हेडन, एल्बी मोर्कल, मुथैया मुरलीधरन, मखाया नतिनी, सुरेश रैना और माइकल हसी जैसे दिग्गज हैं।
बल्लेबाजी में जहां इस टीम से बेहद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है वहीं गेंदबाजी में मुरलीधरन और फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में उसकी आक्रमण पंक्ति दूसरी टीमों को धूल चटाने में सक्षम है।
थिलन तुशारा, मोर्कल, मनप्रीत गोनी, जोगिंदर शर्मा, जैकब ओरम, लक्ष्मीपति बालाजी और आर, अश्विन जैसे खिलाड़ी इस टीम को सफल शुरुआत दे सकते हैं।
टीम के प्रबंधक वी.बी. चंद्रशेखर मानते हैं कि उनकी टीम में अच्छे बल्लेबाजों के अलावा बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी और स्तरीय गेंदबाज हैं जो अपने वरिष्ठ साथियों से प्रेरणा पाकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौैनी, पालानी अमरनाथ, श्रीकांत अनिरुद्ध, रविचंद्र अश्विन, सुब्रह्ण्यम बद्रीनाथ, जार्ज बेले, लक्ष्मीपति बालाजी, नेपोलियन आइंस्टाइन, स्टीफन फ्लेमिंग, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, मनप्रीत गोनी, मैथ्यू हेडन, शादाब जकाती, जोगिंदर शर्मा, विराज काद्बे, अरुण कार्तिक, सुरेश कुमार, एल्बी मोर्कल, अभिनव मुकुंद, मुथैया मुरलीधरन, मखाया नतिनी, जैकब ओरम, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, थिलन तुशारा, सुदीप त्यागी, विद्युत शिवरामकृष्णन, मुरली विजय और माइकल हसी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।