For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खिलाड़ियों के लिए पद्म अलंकरण समारोह में शरीक होना अनिवार्य : गिल

By Staff

गिल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय खेल महासंघों के नाम एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है कि खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पद्म अलंकरण समारोह में शिरकत करना अनिवार्य किया जा रहा है।

क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह द्वारा पद्म अलंकरण समारोह में शामिल नहीं होने की घटना के बाद गिल ने खेल महासंघों के नाम परिपत्र जारी किया।

गिल ने कहा, "मैंने खेल महासंघों से कहा है कि वे यह तय करें कि पद्म अलंकरण के चयनित उनके सभी खिलाड़ी पद्म अलंकरण समारोह में व्यक्तिगत तौर पर शरीक हों। ऐसा करना खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य है। मैंने इस संबंध में एक परिपत्र गृह सचिव को भी भेज दिया है। इस संबंध में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।"

मीडिया की खबरों के मुताबिक धौनी और हरभजन ने मंगलवार को पद्म अलंकरण समारोह में हिस्सा नहीं लिया जबकि वे नई दिल्ली में ही विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त थे।

हरभजन ने हालांकि मीडिया में प्रकाशित इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने गृहनगर जलंधर में थे और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

गिल ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी किसी बड़ी वजह से पद्म अलंकरण समारोह में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं होगा तो उसे इसकी जानकारी खेल मंत्रालय को देनी होगी। बाद में खेल मंत्रालय उसे इस सम्मान से अलंकृत करेगा।

गिल के मुताबिक खिलाड़ियों को सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वी.वी.एस. लक्ष्मण जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीख लेनी चाहिए, जो इस समारोह में व्यक्तिगत तौर पर मौजूद रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+