आईपीएल : मुंबई इंडियंस के 4 विकेट पर 105 रन (लीड-3)

By Staff

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शुरुआती तेजी के बाद धीमे पड़ी मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 वें ओवर में एक बार फिर रफ्तार पकड़ी हालांकि इस बीच उसने तीन और महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिए। इस बीच तेंदुलकर चार चौकों की सहायता से 40 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सलामी बल्लेबाजों सनत जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ने सधी हुई शुरुआत की। जयसूर्या 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर थिलान तुशारा की गेंद पर हेडन के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। शिखर धवन 22 रन (21 गेंद) बनाकर दूसरे बल्लेबाज के रूप में मनप्रीत गोनी की गेंद पर धोनी के हाथों लपके गए। उस समय टीम का स्कोर 82 रन था।

धवन के बाद खेलने आए जीन पॉल डुमिनी और ड्वेन ब्रावो भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: नौ और पांच के निजी स्कोर पर गोनी और जोगिंदर शर्मा को अपने विकेट दे बैठे।

इससे पहले सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के कारण टॉस निर्धारित समय से 12 मिनट की देरी से हुआ।

टॉस के बाद आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन समारोह राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के बीच होने वाले दिन के दूसरे मैच के बाद होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, April 18, 2009, 5:34 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+