टीम प्रबंधन के फैसले के बाद अब दक्षिण अफ्रीका गई टीम में कुल 23 खिलाड़ी रह जाएंगे।
वापस लौटने के लिए तैयार खिलाड़ियों में विद्युत शिवरामाकृष्णन, श्रीकांत अनिरुद्ध, सुरेश कुमार, अभिनव मुकुंद और नेपोलियन आइंस्टाइन शामिल हैं।
विद्युत ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण के दौरान नौ मैचों में 145 रन बनाए थे। दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णामचारी श्रीकांत के पुत्र मुकुंद को एक गेंदबाज के तौर पर टीम में जगह दी गई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के प्रबंधक वी.बी. चंद्रशेखर ने अपने ब्लाग में पोस्ट किया है कि पांच खिलाड़ियों को वापस लौटाने का फैसला काफी अफसोसजनक है लेकिन टीम के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी हो गया था।
चंद्रशेखर के मुताबिक उन्होंने कोच स्टीफन फ्लेमिंग के माध्यम से खिलाड़ियों तक वापस लौटाए जाने की खबर पहुंचाई। प्रबंधक ने लिखा है कि फ्लेमिंग ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया और पांचों खिलाड़ियों को बहुत संजीदगी से स्वदेश लौटने के लिए समझाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।