एक हाथ में ट्रॉफी के साथ विदाई चाहते हैं हिडिंक
हिडिंग की देखरेख में चेल्सी की टीम एफए कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उसने आर्सेनल को 2-1 से पराजित किया।
चेल्सी को एफए कप खिताब दिलाकर हिडिंग रूस लौट जाना चाहते हैं, जहां रूस को 2010 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराने की बड़ी जिम्मेदारी उनका इंतजार कर रही है। हिडिंक रूस की राष्ट्रीय टीम के कोच हैं।
लुइस फिलिप स्कोलारी के स्थान पर चार महीने के लिए चेल्सी के कोच नियुक्त किए गए हिडिंक ने कहा, "31 मई को मेरा सपना पूरा हो सकता है। मैं अपनी टीम को एफए कप खिताब दिलाकर ही रूस जाना चाहता हूं। मैं एक दिन फिर चेल्सी के साथ काम करने के लिए लौटूंगा और यही कारण है कि मैं एक शानदार विदाई चाहता हूं।"
चेल्सी की टीम 1947 के बाद पहली बार एफए कप के फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत एवर्टन और मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications