आईपीएल : 14 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करेगा किंग्स इलेवन (लीड-1)
स्थानीय न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा यह मैच अपने नियत समय से देरी से शुरू हुआ। काफी देर से हो रही बूंदाबांदी के कारण मैदान गीला हो गया था, लिहाजा अंपायरों ने खेल के लायक स्थिति होने पर ही मैच शुरू कराने का फैसला किया।
बारिश के कारण जाया हुए समय की भरपाई के लिए आयोजकों ने इस मैच को 14-14 ओवर तक सीमित कर दिया। इस मैच में पावर-प्ले चार ओवर का होगा और एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर कर सकेगा।
सुनील गावस्कर ने पिच का मुआयना करते हुए कहा कि इस पिच पर गेंद थोड़ी रुककर बल्ले तक आएगी, लिहाजा शुरुआती ओवरों में रन बनाने में दिक्कत आएगी। गावस्कर ने कहा कि पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बड़े स्कोर बनने के आसार काफी कम दिखाई दे रहे हैं।
टीमें इस प्रकार हैं :
दिल्ली डेयर डेविल्स : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), डेविड वार्नर, गौतम गंभीर, अब्राहम डिविलियर्स, मनोज तिवारी, दिनेश कार्तिक, रजत भाटिया, डेनियल विटोरी, यो महेश/अमित मिश्रा, आशीष नेहरा और ग्लेन मैक्ग्राथ।
किंग्स इलेवन पंजाब : युवराज सिंह (कप्तान), रवि बोपारा, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, तन्मय श्रीवास्तव, तरुवर कोहली, इरफान पठान, विल्किन मोटा, पीयूष चावला, वी.आर.वी. सिंह और यूसुफ अब्दुल्ला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications