Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : फिर आई बारिश, मैच के और संक्षिप्त होने की आशंका (लीड-2)

सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण काफी समय जाया होने के बाद इस मैच को 14-14 ओवर तक सीमित कर दिया गया था लेकिन टॉस होने के साथ ही एक बार फिर बारिश की बूंदों ने न्यूलैंड्स मैदान को ढक लिया।

अब इस मैच को और संक्षिप्त किए जाने की आशंका दिखाई दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मैच सिर्फ 12-12 ओवरों का होगा। फिलहाल बारिश के कारण खेल शुरू होने में कम से कम 20 मिनट देरी की उम्मीद की जा रही है।

स्टेडियम के पास स्थित टेबल माउंटेन के ऊपर छाए काले बादलों को देखते हुए मैच के दौरान भी बारिश की आशंका बनी हुई है।

टॉस से पहले हुई घोषणा के मुताबिक इस मैच में पावर-प्ले चार ओवर का होगा और एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर कर सकेगा।

सुनील गावस्कर ने पिच का मुआयना करते हुए कहा कि इस पिच पर गेंद थोड़ी रुककर बल्ले तक आएगी, लिहाजा शुरुआती ओवरों में रन बनाने में दिक्कत आएगी।

गावस्कर ने कहा कि पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बड़े स्कोर बनने के आसार काफी कम दिखाई दे रहे हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली डेयर डेविल्स : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, अब्राहम डिविलियर्स, मनोज तिवारी, दिनेश कार्तिक, डीपी नैन्स, आविष्कार साल्वी, डेनियल विटोरी, यो महेश, प्रदीप सांगवान।

किंग्स इलेवन पंजाब : युवराज सिंह (कप्तान), रवि बोपारा, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, के. गोयल, वीएस मलिक, इरफान पठान, पीयूष चावला, वी.आर.वी. सिंह और यूसुफ अब्दुल्ला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+