आईपीएल : किंग्स इलेवन की जोरदार शुरुआत (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक बोपारा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में दो छक्के लगाए थे जबकि गोयल ने तूफानी पारी खेलते हुए 21 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। कुमार संगकारा ने खाता नहीं खोला था।
इससे पहले, डेयर डेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टॉस जीता और किंग्स इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण काफी समय जाया होने के बाद इस मैच को 12-12 ओवर तक सीमित कर दिया गया। स्टेडियम के पास स्थित टेबल माउंटेन के ऊपर छाए काले बादलों को देखते हुए मैच के दौरान भी बारिश की आशंका बनी हुई है।
टीमें :
दिल्ली डेयर डेविल्स : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, अब्राहम डिविलियर्स, मनोज तिवारी, दिनेश कार्तिक, डीपी नैन्स, आविष्कार साल्वी, डेनियल विटोरी, यो महेश, प्रदीप सांगवान।
किंग्स इलेवन पंजाब : युवराज सिंह (कप्तान), रवि बोपारा, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, के. गोयल, वीएस मलिक, इरफान पठान, पीयूष चावला, वी.आर.वी. सिंह और यूसुफ अब्दुल्ला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications