For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेयर डेविल्स को मिला 105 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 104 रन बनाए।

पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले छह ओवरो में 67 रन जोड़ लिए थे लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के प्रयास में जल्दी-जल्दी अपना विकेट गंवाते चले गए।

पंजाब की ओर से करण गोयल ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि रवि बोपारा ने 22 रनों का योगदान दिया। गोयल ने अपनी 21 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि बोपारा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के लगाए।

कप्तान युवराज सिंह से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह 11 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाने के बाद डेनियल विटोरी द्वारा रन आउट कर दिए गए।

इसके अलावा कुमार संगकारा (8), माहेला जयवर्धने (6), इरफान पठान (6) और पीयूष चावला (0) ने निराश किया। दिल्ली की ओर से विटोरी ने 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि आविष्कार साल्वी और यो महेश को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण काफी समय जाया होने के बाद इस मैच को 12-12 ओवर तक सीमित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+