Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : बारिश के कारण तीसरी बार रुका खेल (लीड-5)

अब तक हुए खेल में तो इंद्र देवता की टीम सहवाग की दिल्ली डेयर डेविल्स और युवराज की किंग्स इलेवन पंजाब टीमों पर हावी दिख रही है क्योंकि 14 ओवर के दौरान तीन बार खेल बारिश के कारण रोका जा चुका है।

पहली बार बारिश तब आई, जब मैच की तैयारी चल रही थी। दूसरी बार बारिश तब आई जब टॉस हुआ था और अब दिल्ली की पारी के दौरान एक बार फिर बारिश आने से खेल रोक देना पड़ा है।

खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1.5 ओवरों में 24 रन बना लिए थे। सहवाग ने पांच गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन और गौतम गंभीर ने छह गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाए थे।

इससे पहले, पंजाब की टीम ने दिल्ली के सामने 12 ओवरों में 105 रन बनाने का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 104 रन बनाए।

पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले छह ओवरो में 67 रन जोड़ लिए थे लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के प्रयास में जल्दी-जल्दी अपना विकेट गंवाते चले गए।

पंजाब की ओर से करण गोयल ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि रवि बोपारा ने 22 रनों का योगदान दिया। गोयल ने अपनी 21 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि बोपारा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के लगाए।

कप्तान युवराज सिंह से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह 11 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाने के बाद डेनियल विटोरी द्वारा रन आउट कर दिए गए।

इसके अलावा कुमार संगकारा (8), माहेला जयवर्धने (6), इरफान पठान (6) और पीयूष चावला (0) ने निराश किया। दिल्ली की ओर से विटोरी ने 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि आविष्कार साल्वी और यो महेश को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+