रुद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही नाइट राइर्ड्स टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (1) और क्रिस गेल (10) की रूप में दो बेहद कीमती विकेट हासिल कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
तीसरे गेंदबाज के तौर पर आक्रमण के लिए लगाए गए हरप्रीत सिंह ने टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (10) को चलता कर अपनी टीम को एक और बड़ी सफलता दिलाई।
खबर लिखे जाने तक नाइट राइर्ड्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए थे। ब्रैड हॉज ने पांच गेंदों पर दो रन बनाए थे जबकि आकाश चोपड़ा ने खाता नहीं खोला था।
टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। पहले संस्करण में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वे अंतिम चार में स्थान नहीं बना सकी थीं।
इस बार दोनों टीमें नए कप्तान के नेतृत्व में अपना पहला मैच खेलेंगी। पहले संस्करण में कोलकाता की टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे जबकि डेक्कन चार्जर्स के कप्तान वी.वीएस. लक्ष्मण थे। इस साल एडम गिलक्रिस्ट को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*