रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए और आतिशबाजी से जगमगाते स्टेडियम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। शनिवार की शाम दोनों मैचों के बाद रंगारंग समारोह इस कदर परवान चढ़ा कि क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
आईपीएल-2008 के उद्घाटन समारोह का नजारा शायद आपको याद हो। आतिशबाजी से जगमगाता ईडन गार्डन, अक्षय कुमार के जलवे, करतबों से मन मोहते कलाकार और दर्शकों का उत्साह।
कुछ इसी तरह का नजारा दिखा शनिवार की शाम दोनों मैचों के बाद रंगारंग समारोह में।
दक्षिण अफ्रीका के स्थानीय समय के मुताबिक रात 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।
दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका में होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में भारतीय छाप दिखी।
इस दौरान, लेजर शो, एरोबेट्स, रोलर स्केट्स, फायर डांस, आतिशबाजी और संगीत पर नाचती तितलियां मनमोहक दृश्य पैदा कर रही थीं। इसके अलावा, चीयरलीडर्स की मस्तियां और संगीत की सुर लहरियां तो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर ही रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।