पाकिस्तान 'ए' टीम की मेजबानी नहीं करेगा दक्षिण अफ्रीका

By Staff

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक सीएसए ने साफ कर दिया कि वह इस साल अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान और उसकी 'ए' टीमों के बीच होने वाली छह सप्ताह लंबी श्रृंखला की मेजबानी नहीं कर सकता क्योंकि इस साल उसे दूसरी कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं की मेजबानी करनी है।

पीसीबी निदेशक (खेल विकास) आमिर सोहैल ने कहा, "सीएसए ने कहा कि इस साल वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है, लिहाजा वह जूनियर टीमों की श्रृंखला की मजबानी करने में असमर्थ है।"

पाकिस्तानी टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ एक तीन-दिवसीय अभ्यास मैच के अलावा तीन चार-दिवसीय मैच और पांच एकदिवसीय मैच खेलने थे।

पीसीबी ने कहा है कि सीएसए के इंकार के बाद अब वह जूनियर टीम की मेजबानी के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से बात करेगा। सोहैल ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड बोर्ड इसके लिए तैयार हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, April 20, 2009, 1:58 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+