आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स को दोहराना होगा इतिहास

By Staff

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण में खराब शुरुआत से उबरते हुए खिताबी जीत तक का सफर तय किया था। इस बार भी पहले मुकाबले में बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने शेन वार्न की कप्तानी वाली इस टीम को सोमवार को करारी शिकस्त दी थी।

वार्न को सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाना होगा क्योंकि पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम पर मिली जीत के बाद उसके हौसले बुलंद हैं।

रॉयल्स को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उसके सभी प्रमुख बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे थे। रॉयल्स के पास ग्रीम स्मिथ, दमित्री मैस्कारेनहास, शेन वार्न, रवींद्र जडेजा, यूसुफ पठान और शेन वॉटसन जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन शनिवार को ये सभी 58 रन के मामूली योग पर ढेर हो गए थे।

गेंदबाजी के लिहाज से रॉयल्स टीम संतुलित है। पहले मैच में मैस्कारेनहास, मुनाफ पटेल और वार्न ने अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके अलावा यूसुफ पठान और कामरान खान ने भी प्रभावित किया था।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के पहले संस्करण में खराब प्रदर्शन करने वाली मुंबई की टीम संतुलित प्रदर्शन के दम पर महेंद्र सिंह धौनी की मजबूत टीम को पराजित कर चुकी है।

सचिन तेंदुलकर, सनत जयसूर्या, अभिषेक नायर और शिखर धवन के अच्छे फार्म में होने के कारण मुंबई की बल्लेबाजी में जहां मजबूती दिखाई दे रही है वहीं उसके गेंदबाजों ने भी अब तक सराहनीय प्रदर्शन किया है।

जहीर खान कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन लसित मलिंगा ने अपनी तेज और सटीक गेंदों के बूते सुपर किंग्स को मुंह की खाने पर मजबूर किया था। जयसूर्या ने भी अहम मुकाम पर कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम का काम आसान कर दिया था।

इस मैच के माध्यम से मुंबई इंडियंस जहां लगातार दूसरी जीत के साथ तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी वहीं रॉयल्स की टीम पहली जीत के लिए पूरी दमखम झोंक देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, April 20, 2009, 5:23 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+