-किंग्स इलेवन के खिलाफ हालांकि दिल्ली की टीम ने पहली जीत हासिल की। इससे पहले, पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबलों में किंग्स इलेवन ने उसे पराजित किया था।
-दिल्ली के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 15 रनों की नाबाद पारी के साथ आईपीएल में अपने कुल रनों की संख्या 549 कर ली है। सिर्फ शान मार्श ही उनसे अधिक रन बनाए हैं। मार्श ने 616 रन बनाए हैं।
-किंग्स इलेवन के सलामी बल्लेबाज करण गोयल ने 21 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। इससे पहले उन्होंेने पिछले साल राजस्थान के खिलाफ 21 गेंदों पर 26 रन बनाए थे।
-रवि बोपारा (21) और करण गोयल ने दिल्ली के खिलाफ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। दिल्ली के खिलाफ किंग्स इलेवन की पहले विकेट के लिए यह सबसे अच्छी साझेदारी है।
-किंग्स इलेवन ने आईपीएल में 100 से अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड बनाया। अब तक उसके नाम 102 छक्के दर्ज हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।