वरीयता क्रम में तीसरे क्रम पर सर्बिया के नोवाक जोकोविक हैं जबकि हाल ही में मियामी में आयोजित सोनी एरिक्सन खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे चौथे स्थान पर कायम हैं।
सोनी एरिक्सन ओपन के सेमीफाइनल में नडाल को धूल चटाने वाले अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो दो स्थान की छलांग के साथ पांचवें क्रम पर पहुंच गए हैं।
अमेरिका के एंडी रॉडिक छठे क्रम पर विराजमान हैं जबकि फ्रांस के गिलीज सिमोन एक स्थान की छलांग के साथ सातवें क्रम पर पहुंच गए हैं।
इस सप्ताह वरीयता क्रम में सबसे अधिक नुकसान रूस के निकोली डेवीडेंको को उठाना पड़ा है। पिछले सप्ताह पांचवां क्रम बनाए रखने वाले डेवीडेंको चार स्थान खिसककर नौवें क्रम पर पहुंच गए हैं।
शीर्ष-20 खिलाड़ियों में स्पेन के टॉमी रोबड्रो को फायदा हुआ है जबकि अमेरिका के जेम्स ब्लेक को नुकसान उठाना पड़ा है। रोब्रेडो दो स्थान की छलांग के साथ 14वें और ब्लेक तीन स्थान खिसककर 17वें क्रम पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।