आईपीएल : सुपर किंग्स की धमाकेदार शुरुआत (लीड-1)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स टीम ने खबर लिखे जाने तक छह ओवर के खेल में 68 रन बना लिए थे।
हेडन 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पटेल 19 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
सुपर किंग्स की टीम शनिवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी।
सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने पराजित किया था जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पिछली बार के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था।
पोर्ट एलिजाबेथ का मौसम सुहाना है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के सुखद स्तर पर है लेकिन आसमान में बादलों का डेरा है। इस लिहाज से बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications