हेडन की नायाब पारी के कारण हारे : पीटरसन
पीटरसन ने कहा कि 35 गेंदों पर 65 रन बनाते हुए हेडन ने उनकी टीम के हाथ से वापसी के मौके छीन लिए। हेडन ने मात्र 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। सुपर किंग्स ने यह मैच 92 रनों से जीता।
पीटरसन ने कहा, "जब हेडन पूरे शबाब पर होते हैं तब आप कुछ नहीं कर सकते। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी इस पारी ने हमें मैच में कभी भी हावी होने का मौका नहीं दिया। सच्चाई यह भी है कि हम अपनी रणनीति को अच्छी तरह लागू नहीं कर सके।"
सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि हेडन ने उनके लिए मैच में जीतने की स्थिति बनाई और मुथैया मुरलीधरन ने इस काम को संपन्न किया।
धौनी ने कहा, "हेडन ने जिस तरह की शुरुआत की थी, वैसी स्थिति में मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी आसान हो जाता है। हेडन ने नायाब पारी खेली। हमारी जीत में मुरलीधरन ने भी अहम किरदार निभाया। हेडन ने जो काम शुरू किया था, मुरली ने उसे अंजाम तक पहुंचाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications