Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : किंग्स इलेवन को लगा पहला झटका (लीड-1)

दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए पहले मुकाबले में 38 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज करण गोयल खाता खोले बिना ही ईशांत शर्मा की गेंद पर क्रिस गेल के हाथों लपके गए।

खबर लिखे जाने तक किंग्स इलेवन ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाकर अपनी स्थिति सुधार ली थी। रवि बोपारा 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इरफान पठान ने खुलकर हाथ दिखाते हुए 11 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए थे।

दोनों ही टीमों को इस साल आईपीएल में पहली जीत का इंतजार है। नाइट राइर्ड्स की टीम रविवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे डेक्कन चार्जर्स ने हराया था जबकि किंग्स इलेवन को भी रविवार को ही दिल्ली डेयर डेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

किंग्समीड का मौसम सुहाना है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण मैदान का एक हिस्सा गीला था लेकिन मैच शुरू होने से पहले उसे दुरुस्त कर लिया गया। आसमान में बादलों का डेरा है लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+