आईपीएल : बारिश के कारण खेल रुका (लीड-3)
खेल रोके जाने तक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे।
कप्तान युवराज सिंह 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 और कुमार संगकारा 11 रन बनाकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने के प्रयास में जुटे हैं।
लक्ष्मी रतन द्वारा फेंके जा रहे दसवें ओवर में यशपाल सिंह ने युवराज का एक बेहतरीन कैच लपका लेकिन टीवी रिप्ले से पता चला कि कैच के दौरान गेंद जमीन को छू चुकी थी।
नाइट राइर्ड्स टीम के पूर्व कप्तान सौरव गागुंली ने अपनी गेंद के साथ कमाल करते हुए एक ही ओवर में इरफान पठान (32) और रवि बोपारा (15) को कैच आउट कराकर किंग्स इलेवन पंजाब को तीसरा झटका दिया।
पठान 17 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए पहले मुकाबले में 38 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज करण गोयल खाता खोले बिना ही ईशांत शर्मा की गेंद पर क्रिस गेल के हाथों लपके गए।
दोनों ही टीमों को इस साल आईपीएल में पहली जीत का इंतजार है। नाइट राइर्ड्स की टीम रविवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे डेक्कन चार्जर्स ने हराया था जबकि किंग्स इलेवन को भी रविवार को ही दिल्ली डेयर डेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
किंग्समीड का मौसम सुहाना है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण मैदान का एक हिस्सा गीला था लेकिन मैच शुरू होने से पहले उसे दुरुस्त कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications