खबर लिखे जाने तक टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही किंग्स इलेवन टीम ने 14 ओवर के खेल में 104 रन बना लिए थे। संगकारा 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि युवराज ने 22 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 24 रन बनाए थे।
युवराज और संगकारा ने मात्र 45 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। किंग्स इलेवन ने एक समय 48 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
नाइट राइर्ड्स टीम के पूर्व कप्तान सौरव गागुंली ने अपनी गेंद के साथ कमाल करते हुए एक ही ओवर में इरफान पठान (32) और रवि बोपारा (15) को कैच आउट कराकर किंग्स इलेवन पंजाब को तीसरा झटका दिया था।
पठान 17 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए पहले मुकाबले में 38 रनों की शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज करण गोयल खाता खोले बिना ही ईशांत शर्मा की गेंद पर क्रिस गेल के हाथों लपके गए।
दोनों ही टीमों को इस साल आईपीएल में पहली जीत का इंतजार है। नाइट राइर्ड्स की टीम रविवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे डेक्कन चार्जर्स ने हराया था जबकि किंग्स इलेवन को भी रविवार को ही दिल्ली डेयर डेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*