आईपीएल : मैक्लम आउट, गेल पर दारोमदार (लीड-7)

By Staff

बारिश के कारण खेल फिलहाल रुका हुआ है। यह दूसरा मौका है, जब बारिश ने दस्तक दी है। किंग्स इलेवन की पारी के दौरान भी बारिश आई थी लेकिन उससे खेल में देरी नहीं हुई थी।

खबर लिखे जाने तक गेल 26 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ब्रैड हॉज 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। नाइट राइर्ड्स को जीत के लिए 10.4 ओवरों में 7.50 के औसत से 80 रन बनाने की जरूरत है।

इससे पहले, किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने मुश्किल से उबरते हुए नाइट राइर्ड्स के सामने 159 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने एक समय 48 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान युवराज सिंह, कुमार संगकारा, इरफान पठान और माहेला जयवर्धने की जुझारू पारियों की मदद से वह निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में सफल रहा।

पठान ने 17 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए जबकि संगकारा ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों की नपी-तुली पारी खेली।

संगकारा ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाने वाले कप्तान युवराज सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया।

इसके बाद जयवर्धने ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। अपनी पारी के पहले 10 ओवरों में 67 रन जुटाने वाली किंग्स इलेवन टीम ने अंतिम 10 ओवरों में 91 रन जुटाए।

कोलकाता की टीम की ओर से सौरव गांगुली ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। गांगुली ने अपने पहले ही ओवर में पठान और रबि बोपारा (15) को चलता कर किंग्स इलेवन की कमर तोड़ दी थी। ईशांत शर्मा ने अपने चार ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर करण गोयल (0) का विकेट झटका।

दोनों ही टीमों को इस साल आईपीएल में पहली जीत का इंतजार है। नाइट राइर्ड्स की टीम रविवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे डेक्कन चार्जर्स ने हराया था जबकि किंग्स इलेवन को भी रविवार को ही दिल्ली डेयर डेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, April 21, 2009, 6:51 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+