Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : गेल ने कहा, साथी बल्लेबाज को दबाव में नहीं आने देते मैक्लम

गेल ने मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेले गए मुकाबले में मैक्लम के साथ पारी की शुरुआत करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। गेल ने सिर्फ 26 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गेल ने मैक्लम (21) के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम के लिए जीत का आधार तय किया था। मैच का फैसला डकवर्थ-लुइस प्रणाली के तहत निकाला गया था। इस तरह गेल और मैक्लम के बीच की यह साझेदारी टीम के लिए वरदान साबित हुई थी।

गेल ने कहा, "मैक्लम के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव काफी लाभप्रद रहा है। विकेट पर रहते हुए वह अपने साथी बल्लेबाज पर दबाव हावी नहीं होने देते। उनकी शैली बेमिसाल है और यही कारण है कि आज उन्हें विश्व के सबसे खतरनाक ट्वेंटी-20 तथा एकदिवसीय बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।"

गेल ने कहा कि पहले मैच में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मिली आठ विकेट की शर्मनाक हार के बाद आईपीएल में जीत का खाता खोलकर अच्छा लगा।

बकौल गेल, "मैं परिणाम से खुश हूं लेकिन दर्शक पूरा मैच देखना चाहते हैं। बारिश के कारण कई मैच अधूरे रहे हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कम से कम मैच बारिश के कारण प्रभावित होंगे। टीम को जीतते देखना हमेशा सुखद: होता है। खासतौर पर उस समय ज्यादा अच्छा लगता है, जब आपके प्रयासों के कारण ही टीम जीत रही हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+