सिडंस करेंगे बुकानन के 4 कप्तानों वाले फार्मूले का अनुसरण
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'डेली स्टार' से बातचीत के दौरान सिडंस ने कहा कि वह मौजूदा कप्तान मोहम्मद अशरफुल के कंधों पर से जिम्मेदारी को बोझ कम करना चाहते हैं। इस लिहाज से बुकानन का फार्मूला काफी कारगर साबित हो सकता है।
सिडंस ने कहा, "मैं भी अपनी टीम के लिए इस नीति का अनुसरण करने का मन बना रहा हूं। इससे अशरफुल के कंधों पर से बोझ कम हो जाएगा और वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकेंगे। मेरे लिहाज से सकीबुल हसन और मशरफे मुर्तजा को अशरफुल के साथ टीम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह बड़ा रोचक होगा लेकिन इसके लिए मुझे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अनुमति लेनी होगी।"
सिडंस मानते हैं कि आज की तारीख में मैचों के बाद मीडिया से बात करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है और इस काम में अगर कोई अशरफुल की मदद करता है तो यह भी टीम के लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा।
उन्होंने कहा, "हमारी टीम के कई खिलाड़ियों में अच्छी नेतृत्व क्षमता है। यही कारण है कि मैं उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपना चाहता हूं। मुर्तजा गेंदबाजी कप्तान के रूप में सफल हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications