आस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे, मार्श का विकेट गिरा (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले मार्श अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वह नासिर जमशेद द्वारा रन आउट कर दिए गए। उस समय टीम का कुल योग 41 रन था।
खबर लिखे जाने तक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन 34 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि हरफनमौला शेन वॉटसन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
इससे पहले, आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पांच मैचों की इस श्रृंखला के लिए क्लार्क को कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि नियमित कप्तान रिकी पोंटिंग ने आराम पाने के लिए इस श्रृंखला में नहीं खेलने का फैसला किया है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान पहली बार किसी विदेशी आयोजन स्थल पर अपनी टीम की कमान संभालेंगे। साथ ही बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी यह पहली श्रृंखला है।
इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद इस श्रृंखला को यूएई में कराने का फैसला किया गया।
दुबई में यह पाकिस्तान और श्रीलंका की पहली भिड़ंत है। दुबई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थित क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 25,000 है लेकिन मैच शुरू होने से पहले महज कुछ सौ लोग ही स्टेडियम में मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications