अफरीदी ने मचाई धूम, आस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरे (लीड-2)

By Staff

आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाजी शान मार्श के रूप में खोया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले मार्श अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वह नासिर जमशेद द्वारा रन आउट कर दिए गए। उस समय टीम का कुल योग 41 रन था।

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (40) और हरफनमौला शेन वॉटसन (40) ने टीम का कुल योग 95 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर हेडिन आफरीदी की गेंद पर कप्तान यूनुस खान द्वारा लपक लिए गए। हेडिन ने अपनी 52 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

अफरीदी और नए गेंदबाज सईद अजमल ने कप्तान माइकल क्लार्क (4), एंड्रयू सायमंड्स (2), नेथन हॉरिट्ज (1) और कैलम फग्र्यूसन (2) को भी सस्ते में निपटा दिया। वॉटसन 107 रन के कुल योग पर अफरीदी द्वारा बोल्ड किए गए। उन्होंने अपनी 47 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

खबर लिखे जाने तक नेथन ब्रेकन और जेम्स होप्स एक-एक रन बनाकर खेल रहे थे। बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे अफरीदी ने चार विकेट झटके हैं जबकि अजमल ने दो विकेट अपने नाम किए हैं। एक विकेट रन आउट के जरिए गिरा है।

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पांच मैचों की इस श्रृंखला के लिए क्लार्क को कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि नियमित कप्तान रिकी पोंटिंग ने आराम पाने के लिए इस श्रृंखला में नहीं खेलने का फैसला किया है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान यूनुस पहली बार किसी विदेशी आयोजन स्थल पर अपनी टीम की कमान संभालेंगे। साथ ही बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी यह पहली श्रृंखला है।

इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद इस श्रृंखला को यूएई में कराने का फैसला किया गया।

दुबई में यह पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की पहली भिड़ंत है। दुबई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थित क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 25,000 है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, April 22, 2009, 6:35 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+