For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : रोचक होगा सुपर किंग्स और डेयर डेविल्स का मुकाबला

By Staff

किंग्समीड स्टेडियम में शाम चार बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में चौकों और छक्कों की बरसात होने के पूरे-पूरे आसार हैं।

दोनों टीमों में धुरंधर खिलाड़ियों की भरमार है। सुपर किंग्स के पास जहां महेंद्र सिंह धौनी, एल्बी मोर्कल और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे माहिर बल्लेबाज हैं वहीं दिल्ली की टीम के पास आग उगलने वाले वीरेंद्र सहवाग के अलावा गौतम गंभीर, तिलकरत्ने दिलशान और अब्राहम डिविलियर्स के शानदार प्रतिभा की ताकत है।

गेंदबाजी में भी दोनों टीमें लगभग बराबर ताकत वाली हैं। दिल्ली की टीम में ग्लेन मैक्ग्राथ जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को नेस्तनाबूत कर सकते हैं।

सुपर किंग्स के पास अगर मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज स्पिनर हैं तो दिल्ली के पास डेनियल विटोरी की ताकत है, जिन्होंने पहले मैच में तीन विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' खिताब जीता था।

दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। दिल्ली ने बारिश से बाधित मैच में जहां किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया था वहीं सुपर किंग्स ने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स पर 92 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

अहम बात यह है पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलने वाली सुपर किंग्स टीम ने मुथैया मुरलीधरन और मैथ्यू हेडन के शानदार प्रदर्शन के बूते बेहतरीन वापसी करते हुए केविन पीटरसन की मजबूत टीम को पराजित किया था।

टीमों के साथ-साथ दुनिया भर की निगाहें इंद्र देवता पर लगी होंगी क्योंकि टूर्नामेंट में बारिश ने अब तक कई मैचों में बाधा पहुंचाई है। सबसे अधिक नुकसान केपटाउन और डरबन में खेले जाने वाले मैचों का हुआ है।

मंगलवार को यहां खेले गए दो मैच बुरी तरह बाधित हुए थे। बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइर्ड्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मैच मात्र 29.2 ओवरों तक चल पाया था जबकि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला खेला ही नहीं जा सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+