आईपीएल : वार्न की टीम को अब भी है जीत का इंतजार

By Staff

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण में खराब शुरुआत से उबरते हुए खिताबी जीत तक का सफर तय किया था। इस बार पहले मुकाबले में बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने शेन वार्न की कप्तानी वाली इस टीम को शनिवार को करारी शिकस्त दी थी।

मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम के साथ खेला जाने वाला उसका दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। इस वजह से उसे एक अंक बेशक मिल गया, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते खिताब बचाने के लिए उसे बाकी के मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

वार्न को ब्रेंडन मैक्लम की कप्तानी वाले नाइट राइर्ड्स के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाना होगा क्योंकि पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत के बाद उसके हौसले बुलंद हैं।

रॉयल्स को बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उसके सभी प्रमुख बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे थे।

रॉयल्स के पास ग्रीम स्मिथ, दमित्री मैस्कारेनहास, शेन वार्न, रवींद्र जडेजा, यूसुफ पठान और शेन वॉटसन जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन शनिवार को ये सभी 58 रन के मामूली योग पर ढेर हो गए थे।

गेंदबाजी के लिहाज से रॉयल्स टीम संतुलित है। पहले मैच में मैस्कारेनहास, मुनाफ पटेल और वार्न ने अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके अलावा यूसुफ पठान और कामरान खान ने भी प्रभावित किया था।

दूसरी ओर, नाइट राइर्ड्स टीम पहले मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के हाथों मिली आठ विकेट की करारी शिकस्त से उबरते हुए जीत का खाता खोल चुकी है। उसने मंगलवार को किंग्स इलेवन को हराकर दो अंक हासिल कर लिए हैं।

किंग्स इलेवन के खिलाफ नाइट राइर्ड्स के सभी बल्लेबाजों को मौका नहीं मिला था। मैक्लम और क्रिस गेल ने खुलकर हाथ दिखाए थे लेकिन रविवार को डेक्कन चार्जर्स के साथ हुए मुकाबले में कोलकाता टीम के प्रमुख बल्लेबाजों ने अपनी छवि के अनुकूल प्रदर्शन नहीं किया था।

दूसरे मैच में सौरव गांगुली ने दो विकेट लेकर सनसनी फैलाई थी लेकिन बाकी के गेंदबाज औसत साबित हुए थे। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पहले मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। दूसरे मैच में वह एक विकेट लेने में सफल रहे थे। अशोक डिंडा हमेशा की तरह प्रभावशाली रहे लेकिन इस टीम को शोएब अख्तर जैसे गेंदबाज की कमी साफ दिख रही थी।

कुल मिलाकर कोलकाता और राजस्थान की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी प्रतिष्ठा के साथ न्याय करने की कोशिश करेंगी और इसके लिए जीतते रहना अनिवार्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Wednesday, April 22, 2009, 7:52 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+