आईपीएल : चमत्कार के बगैर बीता पहला सप्ताह
पिछले साल आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण के दौरान जितनी टीवी रेटिग दर्ज की गई थी, इस बार उसकी तुलना में बहुत कम रेटिंग दर्ज हुई है।
टेलीविजन ऑडिएंस मेजरमेंट (टीएएम) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक आईपीएल के दूसरे संस्करण के पहले दो मैचों के दौरान टीवी टीआरपी क्रमश: 5.55 और 5.54 रहा। पिछले साल पहले दो मुकाबलों के दौरान यह 8.21 रहा था।
इसका कारण यह हो सकता है कि एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन हो रहा है वहीं दूसरी ओर भारत में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।
इसके अलावा आईपीएल मैचों के दौरान दक्षिण अफ्रीका का मौसम भी रेटिंग कम कर रहा है। बारिश के कारण कई मैच बुरी तरह प्रभावित रहे जबकि एक मैच खेला ही नहीं जा सका।
इसके अलावा मैचों में कांटे की टक्कर नहीं हो पाना भी टेलीविजन दर्शकों को टीवी सेट से दूर रहा है। अभी तक आठ मैच खेले गए हैं लेकिन सिर्फ एक मैच में कांटे का टक्कर हुआ है। पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 19 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications