बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने से ऊंची वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी हिरोकी मोरिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराने वाले युकी ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोहन गज्जर को 6-4, 6-4 से पराजित किया।
फ्लोरिडा के निक बोलेटिएरी अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले युकी ने अपनी शानदार सर्विस के दम पर यह मैच आसानी से अपने नाम किया। आईटीएफ सर्किट में उनका यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
अगले दौर में युकी का सामना जापान के खिलाड़ी मासातो हातांका से होगा, जिन्होंने इंग्लैंड के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सीन थ्रोनले को 7-6 (6), 6-1 से हराया।
गुरुवार को खेले गए अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारत के विष्णु वर्धन ने तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मोंटेनेग्रो को गोरान टोसिक को 6-2, 7-5 से और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रावेन क्लासेन ने अमेरिका के एडम मिथडावे को 6-4, 7-6 (4) से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।