For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : धौनी-सहवाग और मैक्लम-वार्न की टीमों के बीच भिड़ंत आज

By Staff

सुपर किंग्स और डेयर डेविल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला हर लिहाज से रोचक होगा। भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में चौकों और छक्कों की बरसात होने के पूरे-पूरे आसार हैं क्योंकि दोनों टीमों में धुरंधर खिलाड़ियों की भरमार है।

दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। दिल्ली ने बारिश से बाधित मैच में जहां किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया था वहीं सुपर किंग्स ने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स पर 92 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

अहम बात यह है पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलने वाली सुपर किंग्स टीम ने मुथैया मुरलीधरन और मैथ्यू हेडन के शानदार प्रदर्शन के बूते बेहतरीन वापसी करते हुए केविन पीटरसन की मजबूत टीम को पराजित किया था।

टीमों के साथ-साथ दुनिया भर की निगाहें इंद्र देवता पर लगी होंगी क्योंकि टूर्नामेंट में बारिश ने अब तक कई मैचों में बाधा पहुंचाई है। सबसे अधिक नुकसान केपटाउन और डरबन में खेले जाने वाले मैचों का हुआ है।

मंगलवार को यहां खेले गए दो मैच बुरी तरह बाधित हुए थे। बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइर्ड्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मैच मात्र 29.2 ओवरों तक चल पाया था जबकि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला खेला ही नहीं जा सका था।

उधर, केपटाउन में इसी दिन रात आठ बजे से नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मुकाबले के जरिए पिछले बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स टीम टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने के मकसद से मैदान उतरेगी।

शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी जबकि मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम के साथ खेला जाने वाला उसका दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

इस वजह से उसे एक अंक बेशक मिल गए थे लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते खिताब बचाने के लिए उसे बाकी के मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

उधर, नाइट राइर्ड्स टीम पहले मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के हाथों मिली आठ विकेट की करारी शिकस्त से उबरते हुए जीत का खाता खोल चुकी है। उसने मंगलवार को किंग्स इलेवन को हराकर दो अंक हासिल कर लिए हैं।

कुल मिलाकर कोलकता और राजस्थान की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी प्रतिष्ठा के साथ न्याय करने की कोशिश करेंगी और इसके लिए जीतते रहना अनिवार्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+