आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 24 रनों से हराया (राउंडअप)

By Staff

डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 बनाए थे, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से विराट कोहली और राहुल द्रविड के अलावा कोई भी बल्लेबाज डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नही सका। कोहली और द्रविड ने क्रमश: 50 और 48 रन बनाए।

डेक्कन चार्जर्स की ओर से स्कॉट स्टायरिस ने 32 रन देकर 3 और रूद्रप्रताप सिंह 17 रन देकर 2 विकेट लिए। फिडेल एडवर्ड्स और हरमीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पूर्व डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और रोहित शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। गिलक्रिस्ट ने 45 गेंदों में 71 और रोहित ने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए।

बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट झटके जबकि प्रवीण कुमार, डेल स्टेन और रायडर ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इससे पहले, डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल के आठवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेक्कन चार्जर्स ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Thursday, April 23, 2009, 12:10 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+