For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल: राजस्थान रायल्स ने सुपर ओवर में नाइट राइडर्स को पछाड़ा (लीड-6)

By Staff

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स के क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्लम ने 15 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रायल्स के यूसुफ पठान और रवींद्र जडेजा ने4 गेंदों पर 18 रन बनाकर मैच अपनी टीम की झोली में डाल लिया।

इससे पूर्व नाइट राइडर्स ने राजस्थान रायल्स 150 रनों जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। नाइट राइडर्स के लिए सौरव गांगुली ने 30 गेंदों पर 46 और क्रिस गेल ने 33गेंदों पर 41 रन बनाए। गांगुली को कामरान की गेंद पर महेश रावत ने विकेट के पीछे पकड़ा।

गेल को शेन वार्न की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने कैच आउट किया। लक्ष्मीरतन शुक्ला ने 13 रन बनाए। उन्हें कामरान खान की गेंद पर महेश रावत ने लपका। ब्रेंडन मैक्लम 3 रन बनाकर मास्कारेनहास की गेंद पर कैच आउट हो गए। ब्रैड होज को 5 रन के निजी स्कोर पर कामरान ने स्मिथ के हाथों झिलवाकर पैवेलियन की राह दिखाई।

होज के आउट होने पर आए संजय बांगड़ भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर रावत को कैच थमा बैठे। यशपाल सिंह ने गांगुली का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 20 रन बनाए और अंतत: वार्न की गेंद पर रावत को कैच दे बैठे। अजीत आगरकर और ईशांत शर्मा 1-1 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इससे पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स से टास हार कर पहले बल्लेबाजी करने को बाध्य राजस्थान रायल्स ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए।

राजस्थान रायल्स के लिए ग्रीम स्मिथ ने 15 ,पालयाटी हैटी ने 5 और रॉब क्वीनी 6 रन बनाए। यूसुफ पठान 21 गेंदों पर शानदार 42 रन बना कर मेंडिस की गेंद पर यशपाल सिंह के हाथों लपके गए।

रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर यशपाल सिंह के हाथों लपके गए। दमित्री मास्कारेनहास को 27 रनों पर अनुरीत सिंह ने बोल्ड कर दिया। अभिषेक राउत ने 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए।

नाइट राइडर्स की ओर से ईशांत शर्मा, अनुरीत सिंह और मेंडिस ने दो-दो विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+