श्रृंखला जीतनी है तो स्पिनरों का डटकर सामना करना होगा : निल्सन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' से बातचीत के दौरान निल्सन ने कहा कि कप्तान माइकल क्लार्क भले ही यह कह रहे हों कि उनके बल्लेबाज स्पिनरों के भयभीत नहीं हैं लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे बल्लेबाज ऑफ स्पिनरों को अच्छी तरह नहीं खेल पा रहे हैं।
निल्सन ने कहा, "नई पिच पर ऑफ स्पिनरों का सामना करने में हमारे बल्लेबाजों को दिक्कत हो रही है। ऐसा नहीं है कि वे पहले ही ऑफ स्पिनरों को खेल रहे हैं लेकिन हालात के मुताबिक उनका ढल नहीं पाना टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। खासतौर पर 'दूसरा' को खेलने के मामले में हम कमजोर दिख रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नवनिर्मित दुबई स्पोर्ट्स सिटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने उस मैच में छह विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी थी। पाकिस्तान के छठा एकदिवसीय मैच खेल रहे युवा स्पिनर सईद अजमल ने भी उस मैच में 19 रन देकर दो विकेट लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications