Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल मार्श स्वदेश लौटे, नार्थ लेंगे उनकी जगह

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक मार्श की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। इस कारण उन्हें कम से कम दो सप्ताह तक आराम करना होगा। बुधवार को खेले गए मैच के दौरान चोट लगने के बाद मार्श रनर लेकर खेले थे।

जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ही मार्श हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहे थे।

दूसरी ओर, उनका स्थान लेने के लिए चुने गए नार्थ हैंपशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। उन्हें श्रृंखला के बाकी बचे चार एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

नार्थ दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में वह आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। वह फरवरी में जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर खबरों में आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+