For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : ट्वेंटी के धुरंधर खिलाड़ी हैं यूसुफ पठान

By Staff

राजस्थान रॉयल्स टीम ने यूसुफ को 470,000 डॉलर में हासिल किया है। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान के बड़े भाई के तौर पर मशहूर यूसुफ आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में एक हैं।

एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर यूसुफ ने आईपीएल के पहले संस्करण में 16 मैचों की 15 पारियों में 31.07 के औसत से 435 रन बटोरे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अब तक 19 विकेट भी चटकाए हैं।

आईपीएल के दूसरे संस्करण के दो मैचों में यूसुफ 26.50 के औसत से 53 रन बना चुके हैं। कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ गुरुवार को उन्होंने टाई मैच में 42 रन बनाए थे। इसके बाद सुपर ओवर में उनके बल्ले से 18 रन निकले थे, जिसके बूते रॉयल्स टीम को दूसरे संस्करण में पहली जीत मिली।

इस तरह यूसुफ आईपीएल के दोनों संस्करणों और चार अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बनाए गए। 57 रनों की मदद से अब तक 26.50 के औसत से 583 रन बटोर चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.00 रहा है जबकि उनके नाम 50 चौके और 27 छक्के दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+