Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर ने मुंबई इंडियन टीम के साथियों संग मनाया जन्मदिन

24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में जन्मे तेंदुलकर ने भारतीय टीम के अपने साथी जहीर खान सहित टीम के दूसरे सदस्यों की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान जहीर ने उनके मुंह पर केक लगा दिया। अपनी शालीनता के लिए मशहूर तेंदुलकर ने दोस्तों के साथ कुछ समय के लिए खुलकर मौज-मस्ती की।

महज 12 साल की उम्र में अपने स्कूल शारदाश्रम विद्या मंदिर की टीम के लिए विनोद कांबली के साथ अंडर-17 हैरिस शील्ड प्रतियोगिता में साझेदारी का विश्व रिकार्ड कायम करने वाले तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

आज उनके नाम टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रनों और शतकों का रिकार्ड दर्ज है। तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का आगाज 15 नवंबर, 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल से सक्रिय तेंदुलकर ने अब तक 159 टेस्ट मैचों में 54.58 के औसत से 12773 रन बनाए। इसमें 42 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 103 कैच भी लपके हैं।

'टेंडल्या' और 'लिटिल मास्टर' नाम से मशहूर तेंदुलकर ने एकदिवसीय मैचों में 16684 रन बनाए हैं। तेंदुलकर के नाम एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक 43 शतक लगाने का रिकार्ड है। उन्होंने 44.37 के औसत से रन जुटाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 186 रन रहा है।

बल्लेबाजी के साथ-साथ तेंदुलकर ने टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचोंे में बतौर गेंदबाज भी काफी सफल भूमिका निभाई है। टेस्ट मैचों में उनके नाम जहां 54 विकेट हैं वहीं एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 154 विकेट चटकाए हैं। एकदिवसीय मैचों में तेंदुलकर ने दो बार मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के अलावा तेंदुलकर मुंबई, एशिया एकादश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल चुके हैं। तेंदुलकर को एक बार काउंटी खेलने का भी मौका मिला है। इंग्लैंड के मशहूर काउंटी क्लब यार्कशायर ने अपनी वर्षो पुरानी परंपरा तोड़ते हुए पहले विदेशी खिलाड़ी के तौर पर तेंदुलकर को अपनी टीम में जगह दी थी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+