कामरान की प्रतिभा के कायल हुए वार्न
वार्न ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ गुरुवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में कामरान को कठिन हालात में अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कामरान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नाइट राइर्ड्स टीम को अपनी टीम के कुल योग की बराबरी पर रोक दिया।
इसके बाद वार्न ने कामरान को 'सुपर ओवर' फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी। कामरान ने अपने ओवर में सिर्फ 15 रन दिए। इसके बाद कामरान की टीम के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने नाइट राइर्ड्स टीम के गेंदबाज असंथा मेंडिस के ओवर के चार गेंदों में 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
वार्न ने कहा, " कामरान ने अंतिम ओवर में सिर्फ छह रन देकर साबित कर दिया कि उनमें काफी आगे जाने की क्षमता है। मैं उनकी प्रतिभा का कायल हूं। यूसुफ और कामरान की बदौलत हम एक बार फिर खिताब की दौड़ में लौट आए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications