पाकिस्तान के 3 विकेट गिरे, बट्ट पर दारोमदार (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने अहमद शाहजाद (4), कप्तान यूनुस खान (24) और पूर्व कप्तान शोएब मलिक (7) के विकेट गंवाए हैं।
यूनुस ने अपनी 34 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके लगाए। उन्होंने बट्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।
खबर लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट 85 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नए बल्लेबाज मिस्बाह-उल-हक छह रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
पांच मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। बुधवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने माइकल क्लार्क की कप्तानी में खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम को चार विकेट से पराजित किया था।
इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद इस श्रृंखला को यूएई में कराने का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications