वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए मुकाबले के दौरान फ्लिंटॉफ ने घुटने में दर्द की शिकायत की थी।
मैच के बाद चेन्नई टीम के चिकित्सकों ने फ्लिंटॉफ की चोट का जायजा लिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य चिकित्सका अधिकारी निक प्राइस को इस संबंध में जानकारी दी।
फ्लिंटॉफ के घुटने के स्कैन से पता चला कि उनके घुटने की एक हड्डी थोड़ी चटक गई है, जिसके कारण उन्हें दर्द हो रहा है। प्राइस ने जब स्कैन की रिपोर्ट देखी, तो उन्होंने फ्लिंटॉफ को ऑपरेशन के लिए स्वदेश लौट जाने को कहा।
ऐसा माना जा रहा है कि दो सप्ताह के भीतर फ्लिंटॉफ के घुटने का ऑपरेशन कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम पांच सप्ताह लगेंगे।
इस घटना के बाद सुपर किंग्स को फ्लिंटॉफ के बगैर ही आईपीएल में आगे का सफर तय करना होगा।
सुपर किंग्स टीम ने फरवरी में हुई नीलामी में फ्लिंटॉफ को 15.5 लाख डॉलर में हासिल किया था। इस करार के बाद बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन के साथ फ्लिंटॉफ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।