दुबई में जमकर गुलर्छे डड़ा रहे हैं पीसीबी अधिकारी
पीसीबी की इस फिजूलखर्ची पर यहां के मीडिया में खासी नाराजगी है। मीडिया का मानना है कि पैसे की कमी से जूझ रहे पीसीबी के अधिकारी अपने दोस्तों के साथ दुबई में जमकर जश्न मना रहे हैं, जो किसी लिहाज से जायज नहीं है।
मीडिया के मुताबिक दुबई में छुट्टियां बिताने और मौज-मस्ती करने के लिए पीसीबी के सभी अधिकारी इन दिनों दुबई प्रवास पर हैं। इस कारण लाहौर स्थित पीसीबी का मुख्यालय लगभग वीरान हो चुका है।
कुछ महीने पहले पीसीबी ने कहा था कि विदेशी टीमों के पाकिस्तान दौरा करने से मना करने के कारण वह दिवालिया होने के कहार पर पहुंच चुका है लेकिन दुबई में जारी मौज-मस्ती को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल है।
पीसीबी अधिकारियों की फिजूलखर्ची संबंधी पाकिस्तानी मीडिया की खबरों से पाकिस्तान की सीनेट की खेल समिति के कान खड़े हो सकते हैं, जो पिछले छह महीनों से पीसीबी पर कड़ी नजर रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications